Saturday, June 20, 2009

हिंदू समाज को दाह संस्कार की अनुमति नही इंग्लैंड में

70 साल के देवेन्द्र घई ब्रिटेन के न्यूकासल में रहते है, उन्होंने म्रत्यु के बाद अपने शव की दाह संस्कार की इच्छा जताई पर न्यूकासल की परिषद् ने इसे अस्वीकृत कर दिया बाद में इन्होने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की तो न्यायालय ने तथा इंग्लैंड के न्याय एवं कानून मंत्री जैक स्ट्रा ने गत ८ मई को यह कह कर घई की याचिका रद्द कर दी की उनका कानून मृतको के दाह संस्कार की अनुमति नही देता ! यह समाचार तो चुनावी परिणामो की सरगर्मी में दब कर रह गया ! कल्पना करे की भारत के ईसाई समुदाय को कह दिया जाता है की शवो को गाड़ने की प्रथा बंद कर दे ! यह कल्पना ही भारत में भूचाल लाने के लिए काफी है , मृतको को गाड़ने की बात तो अलग रही अपने देश में ईसाई और अन्य अल्पसंख्यको को विशेष अधिकार दिए हुए है ! ईसाई चर्च के तथा मुसलमान शरियत के अनुसार चलने को स्वतंत्र है ! विचारो और आचरण की जैसी तथा जितनी स्वतंत्रता भारत में रही है वैसी स्वतंत्रता की कल्पना भी पश्चिमी देश नही कर सकते ! (पाथेय कण , जून ०९ )

काले धन का युग बोध

भूमि पुत्र दम तोड़ रहे भूखे नंगे परिवेशों में !
इधर देश का काला धन बंदी बन गया विदेशो में !!
रामकृष्ण के घर को लुटा घर के पहरेदारों ने !
संसद का सत्ता सुख भोगा फाँसी के हकदारो ने !!
दल बदलू वोटो के मंगते राजनीती से निति गई !
अमर शहीदों की कुर्बानी वाली बातें बीत गई !!
धनी कुबेरों ने विदेश में सकल संपदा पंहुचा दी !
अन्न उगाने वालो को केवल मरने की आजादी !!

( पंडित नरेन्द्र मिश्र )

Sunday, June 14, 2009

विधानसभा चुनाव में भाजपा के नकारात्मक परिणाम के कारन

जहा विधानसभा में भाजपा का पराजय का कारन रहा है मेरा मानना है की इसमे प्रताशियो को टिकिट वितरण सही नही किया गया , प्रत्याशी एवं जनता दोनों एक दुसरे के लिए नए थे, हा कही कही ऐसा नही हुआ था तो परिणाम सकारात्मक थे पर सम्पूर्ण परिणाम तो नकारात्मक ही रहे थे !
निकट भविष्य में सही दिशा एवं सही नेत्रत्व और सही चुनावी प्रबंध की आशा, तथा सभी शीर्ष नेताओ से निवेदन है की सभी एकजुट रहे !

! वन्देमातरम ! जय हिंद !

Saturday, June 13, 2009

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ - संक्षिप्त इतिहास

आर एस एस सन् १९२५ में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के द्वारा स्थापित किया गया था, डॉक्टर जी नागपुर के सेंट्रल भारतीय शहर में एक चिकित्सक थे , हेडगेवार कोलकाता में मेडिकल छात्र के रूप में अनुशीलन समिति और जुगंतर के क्रन्तिकारी गतिविधियों से जुड़े एवं ब्रिटिश शाशन से भारत को मुक्त कराने में प्रयासरत रहे , और १९२१ के विद्रोह में एवं ब्रिटिश प्रशाशन के आरोप के कारन आपको जेल भी जाना पड़ा !
१९२५ में आर एस एस बनाने का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश शाशन के खिलाफ लडाई रहा था !
डॉक्टर जी को पुन १९३१ में सत्याग्रह आन्दोलन में गिरफ्तार किया गया !
आर एस एस जिसका मुख्य उदेश्य हिंदू समाज को संगठित करना है इसे एकजुट बनाये रखना और एक रचनात्मक एवं प्रशिक्षित समाज की स्थापना करना मुख्य रहा है , और इसी समाज के द्वारा एवं इसके चरित्र से ही भारत आज एक स्वतंत्र देश है !
!! हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है !!